फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में महज 4 लाख में लिवर, किडनी बेच रहे पाकिस्तानी, एफआईए ने लाहौर से सात संदिग्धों को दबोचा

Wed, 09 Sep 2020 08:44 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
kidney - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के लोग चीन में गैर कानूनी ढंग से अपने अंग बेच रहे हैं। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने सोमवार को अंग प्रत्यारोपण के गैरकानूनी धंधे से जुड़े रिंग लीडर अब्दुल लतीफ समेत सात संदिग्धों को लाहौर के पासपोर्ट ऑफिस से गिरफ्तार किया है। एफआईए के डिप्टी डायरेक्टर सरदार मावरहां खान ने बताया कि जांच में पता चला है कि एजेंट गरीब पर पाकिस्तानी लोगों को किडनी लीवर बेचने के लिए 4 लाख रुपए का लालच देते हैं और उसका चीन आने-जाने का खर्च उठाते हैं जिसे अंग प्रत्यारोपण करवाना होता है वह चीन जाने का अपना खर्च खुद उठाता है।

विज्ञापन


इसके बाद चीन में चीन के डॉक्टरों की मिलीभगत से अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता है। अंग प्रत्यारोपण के लिए मरीज खाड़ी देशों के साथ भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी चीन जाते हैं। एजेंटों का चीन में नेटवर्क है जो अंग प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों से उन्हें जोड़ें रखता है। यह पहला मामला है जब चीन में अंग प्रत्यारोपण के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ये गैंग अब तक करीब 30 लोगों को अंग प्रत्यारोपण के लिए चीन भेज चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें