फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पांच आतंकवादी किए ढेर

Tue, 09 Mar 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची
विज्ञापन
बलूचिस्तान
विज्ञापन

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। क्वेटा में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए एक अभियान के दौरान अलगाववादी संगठन के ये आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वे क्वेटा में एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। उनके ठिकाने से विस्फोटक, डेटोनेटर और हथियार भी बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि ये पांचों आतंकवादी श्रमिकों और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, जब हमने इनके ठिकाने पर छापा मारा, तब इन्होंने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं। कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलें। सीटीडी ने 10 किलोग्राम विस्फोट, तीन ‘डेटोनेटर’, दो विस्फोट छड़ें, दो ग्रेनेड, तीन कलाशनिकोव राइफल, 100 गोलियां, एक रिमोट संचालित यंत्र और 13 ‘बैटरी सेल’ बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें