फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Sanaullah: शहबाज के सलाहकार बोले- ब्रह्मोस से हमले का था डर, हमारे पास सिर्फ 30 सेकंड थे

Fri, 04 Jul 2025 07:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इस्लामाबाद

सार

एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बातचीत में राणा ने कहा, भारत की तरफ से नूर खान एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना के पास यह विश्लेषण करने के लिए महज 30 से 45 सेकंड थे कि कहीं इन मिसाइलों में परमाणु वारहेड तो नहीं हैं। इसके कारण परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया था। 
विज्ञापन
राणा सनाउल्लाह, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार - फोटो : X@RanaSanaullahPK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान कितना डरा हुआ था इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है। भारतीय सेना की ओर से आतंकी ठिकानों और उसके बाद पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर सटीक हमले को लेकर अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बातचीत में राणा ने कहा, भारत की तरफ से नूर खान एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना के पास यह विश्लेषण करने के लिए महज 30 से 45 सेकंड थे कि कहीं इन मिसाइलों में परमाणु वारहेड तो नहीं हैं। इसके कारण परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें: PM Modi With Indian Diaspora: त्रिनिदाद एंड टोबैगो में प्रवासी भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री, कहा- हम एक परिवार
विज्ञापन


सनाउल्लाह ने कहा, इसका एक पहलू ये है कि पाकिस्तान की सेना यह समझ सकती थी कि इसमें (ब्रह्मोस में) परमाणु वारहेड है और वह अपनी ओर से भी पहला परमाणु हथियार लॉन्च कर देती। ऐसा होता तो दुनिया में परमाणु जंग छिड़ जाती। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता सनाउल्लाह ने संषर्घ रुकवाने का श्रेय एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया और कहा कि इस मामले में उनकी भूमिका का स्वतंत्र रूप से आकलन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-UK FTA: निर्यात के साथ अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, भारतीय श्रमिकों की गतिशीलता में होगा इजाफा

नूर खान रावलपिंडी के चकलाला में स्थित पाकिस्तान वायु सेना का एक प्रमुख एयरबेस है जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया। हालांकि इस एयरबेस को भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध के दौरान भी नेस्तनाबूद किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत चार दिन तक पाकिस्तान के साथ चले संघर्ष में भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें