फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में पीएम मोदी ने एक बार भी नहीं किया पाक का जिक्र, इमरान ने इतने बार लिया मोदी का नाम

Fri, 27 Sep 2019 10:57 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा 2019 में पाकिस्तान के वजीरे आजम इमरान खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में 17 मिनट के भाषण के कुछ देर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भाषण दिया। इमरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान सबसे अधिक बार इस्लाम-इस्लामोफोबिया शब्द का इस्तेमाल किया। इमरान ने 71 बार मुस्लिम, इस्लाम और इस्लामोफोबिया का जिक्र किया। वहीं 28 बार आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया। इसके अलावा इमरान खान ने 14 बार मनी शब्द का भी इस्तेमाल किया। पाकिस्तान की आर्थिक हालत किसी छिपी नहीं है। वो इस समय पैसों की गंभीर संकट से जूझ रहा है।

विज्ञापन




इमरान के लगभग 50 मिनट के भाषण के दौरान 25 बार पाकिस्तान और कश्मीर का नाम लिया। वहीं भारत का नाम 17 बार लिया और 12 बार पीएम मोदी का नाम लिया। यहां आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 17 मिनट के भाषण के दौरान एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया और ना ही इमरान खान का।

पाक पीएम ने कई बार भारत से जुड़ी चीजों का नाम लिया। इमरान खान ने 11 बार 9/11 हमले का जिक्र किया। 12 बार आरएसएस, आठ बार यूएन, छह बार अफगानिस्तान और छह बार हिंदू शब्द का इस्तेमाल किया। पांच बार कर्फ्यू, पांच बार खून-खराबा, तीन बार युद्ध और दो बार पुलवामा का नाम अपने भाषण के दौरान लिया।
विज्ञापन


पूरे भाषण के दौरान पाक पीएम ने केवल दो बार ही शांति शब्द का प्रयोग किया। सबसे कम एक बार रोहिंग्या मुस्लिम, अभिनंदन, बालाकोट और कुलभूषण जाधव समेत अन्य शब्दों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने अपने भाषण के दौरान ये भी कहा कि हमारे देश में कोई भी आतंकी संगठन नहीं है।

जबकी कुछ दिन पहले ही वैश्विक आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को राहत के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया था। मासिक खर्च के लिए पाकिस्तान ने हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का प्रयोग करने की इजाजत मांगी थी।

विज्ञापन

निर्धारित समय से ज्यादा बोले इमरान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सभी वक्ताओं के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय का पालन करते हुए 16 मिनट 50 में अपनी पूरी बात सभा के सामने रखी। जबकी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने समय की सीमा को तोड़ते हुए अपनी बात को कहने में 50 मिनट का समय ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें