फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पासपोर्ट का निकला दम: दुनिया भर में नीचे से चौथे पायदान पर आया, 33 देशों तक सिमटा वीजा फ्री ट्रैवल

Thu, 20 Jul 2023 03:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पहले पाकिस्तानी नागरिक 35 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते थे। मतलब 35 देशों में पाकिस्तानियों को ऑन-अराइवल वीजा सुविधाएं उपलब्ध थी। हालांकि, नई रिपोर्ट के बाद, ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा घटकर 33 देशों तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पासपोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने सबसे ताकतवार पासपोर्ट की नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में सिंगापुर ने इस बार जापान को पछाड़ कर एक नंबर पर आ गया है। सूची के अनुसार, भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान का वीजा दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है।

पाकिस्तान को पहले से नुकसान

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पहले पाकिस्तानी नागरिक 35 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते थे। मतलब 35 देशों में पाकिस्तानियों को ऑन-अराइवल वीजा सुविधाएं उपलब्ध थी। हालांकि, नई रिपोर्ट के बाद, ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा घटकर 33 देशों तक सिमट कर रह गई है। पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान (27 देशों) , इराक (29 देशों) और सीरिया (30 देशों) में ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, सिंगापुर की जनता के 193 देशों में ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध है। 

भारत की रैंकिंग में पहले से काफी ज्यादा सुधार
सूची के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट को 103 देशों की लिस्ट में 80वें स्थान पर रखा गया है। इसी के साथ भारत की रैंकिग में इस साल सुधार हुआ है। भारत ने इस साल पांच अंकों का सुधार दर्ज किया है। इंडेक्स के नवीनतम रैंकिंग में भारत, टोगो और सेनेगल को 80वें स्थान पर रखा गया है। भारत, टोगो और सेनेगल के पासपोर्ट धारकों को 57 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल की अनुमति है। 

जापान के साथ-साथ अमेरिका की स्थिति में भी गिरावट

विज्ञापन

लंदन स्थित आव्रजन कंसल्टेंसी हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार, शीर्ष पर पांच साल रहने के बाद जापान तीसरे स्थान पर आ गया है, क्योंकि वीजा के बिना उसके पासपोर्ट तक पहुंचने वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट आई है। करीब एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला अमेरिका दो पायदान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है। ब्रेक्सिट के कारण मंदी के बाद ब्रिटेन दो पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें