फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का झूठ: जिन एयरबेस को तबाह करने का किया दावा, भारत में उनका वजूद ही नही; हो रही फजीहत

Wed, 20 May 2026 07:40 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भारत के राजौरी और मामून एयरबेस पर हमले का झूठा दावा किया है। सच यह है कि इन जगहों पर कोई एयरबेस है ही नहीं। अब पाकिस्तान के इस दावे का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे है। फिलहाल पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। वही, पाकिस्तान ने इस पर पलटवार करने के लिए भारतीय शहरों और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन वे नाकाम रहे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपनी इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस' नाम दिया। पाकिस्तान इस दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की हवाई सीमाओं में घुसपैठ की कोशिश की। 10 मई 2025 को पाकिस्तानी सेना ने 'फतह-1' रॉकेट से हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसे हवा में ही नष्ट कर दिया।

वायरल वीडियो में क्या?
अब, इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कैप्टन मुनीब जमाल नाम का यह अधिकारी बड़े आत्मविश्वास से दावा कर रहा है कि 10 मई को उनकी मिसाइलों ने भारत के दो एयरबेस को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इंटरव्यू में अधिकारी ने कहा, हमें राजौरी और मामून एयरबेस को उड़ाने का लक्ष्य मिला था, जिसे हमने पूरा किया।
विज्ञापन


लेकिन हकीकत इससे अलग है। दरअसल हकीकत यह है कि पाकिस्तानी अधिकारी जिन एयरबेस का जिक्र कर रहे हैं, उनका कोई वजूद ही नहीं है। राजौरी जम्मू-कश्मीर का एक जिला जरूर है, लेकिन वहां वायु सेना का कोई एयरबेस नहीं है। इसी तरह, मामून पंजाब के पठानकोट में मौजूद एक सैन्य छावनी है, वह कोई एयरबेस नहीं है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मिसाइल दागने की तैयारी के समय वहां आम नागरिक मौजूद थे, जिससे सैनिकों का हौसला बढ़ा।

क्या कह रहे लोग?
इंटरनेट पर लोग इस दावे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने लिखा कि भारतीय वायु सेना और गूगल मैप्स अब उन जादुई एयरबेस को खोजने के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पाकिस्तान ने शायद इन ठिकानों को इतनी जोर से मारा कि वे नक्शे से ही मिट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें