फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 12 साल की लड़की का जबरन 72 वर्ष के बुजुर्ग से कराया जा रहा था निकाह, पुलिस ने बचाया, शख्स गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 03:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस ने लड़की के पिता और 72 साल के बुजुर्ग के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाल विवाह के खिलाफ कानूनों के बावजूद पाकिस्तान में इस तरह की घटना होती रहती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के चारसद्दा शहर में एक 12 वर्षीय लड़की की शादी 72 साल के बुजुर्ग से कराई जा रही थी। नाबालिग से शादी करने के आरोप में पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता आलम सैयद ने 500,000 पाकिस्तानी रुपये में बुजुर्ग को अपनी बेटी बेच दी थी। निकाह से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप किया और 72 वर्षीय दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हे की पहचान हबीब खान के तौर पर की गई है। हालांकि, इस दौरान लड़की का पिता मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के पिता और 72 साल के बुजुर्ग के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाल विवाह के खिलाफ कानूनों के बावजूद पाकिस्तान में इस तरह की घटना होती रहती है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों मे हाल ही में राजनपुर और थट्टा में इसी तरह के प्रयास को विफल किया। एक युवा लड़की को जबरन एक बुजुर्ग से निकाह कराया जा रहा था। 

एक अन्य मामले में राजनपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची का निकाह 40 वर्षीय व्यक्ति से कराया जा रहा था। थट्टा में भी एक 12 वर्षीय लड़की का निकाह एक 50 वर्षीय जमींदार से करा दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए लड़की को बचा लिया। छह मई को पुलिस ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को 13 साल की लड़की से निकाह करने के दौरान गिरफ्तार किया। यह घटना स्वात की है, जहां पिता जबरन अपनी बेटी का निकाह करा रहा था। पुलिस ने निकाह ख्वान और वहां मौजूद गवाहों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें