फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना के आलोचक पत्रकार मतिउल्लाह का अपहरण

Wed, 22 Jul 2020 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Matiullah jan - फोटो : twitter@matiullah jan
विज्ञापन

पाकिस्तान के शक्तिशाली प्रतिष्ठानों के आलोचक पत्रकार मतिउल्लाह का राजधानी में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। उनकी कार सेक्टर जी-6 में एक स्कूल के बाहर खड़ी मिली, जहां वह अपनी पत्नी को ड्रॉप करने आए थे।  

विज्ञापन


सेना और सत्ता के खिलाफ लिखने वाले पत्रकार के अपहरण की घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई है। हथियारबंद लोगों ने जबरदस्ती उन्हें कार से बाहर निकाला और किसी अनजानी जगह ले गए। घटना के बाद कार की खिड़कियां खुली थीं।

स्कूल के सीसीटीवी में दर्ज फुटेज के मुताबिक, तीन गाड़ियों पर आधे दर्जन से ज्यादा लोग उन्हें जबरन अपनी कार में ले गए। फुटेज में मतिउल्लाह अपना फोन स्कूल के भीतर फेंकते हुए देखे गए, लेकिन तभी एक वर्दी पहने बंदूकधारी गेट पर आया और उसने स्कूल परिसर में खड़ी एक महिला से फोन मांगा।
विज्ञापन


महिला ने वही किया जो उसे करने के लिए कहा गया था। मतिउल्लाह जान को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना के एक मामले में बुधवार को तलब किया गया था। बीते बुधवार को पाकिस्तान के चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने उनके एक विवादास्पद ट्वीट के लिए उन्हें नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें