पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जबरदस्त सैन्य संघर्ष में भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के बाद पाकिस्तान ने कुछ ड्रोन छोड़े, जिन्हें भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया। इसके बाद, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस निशाने पर लिए। जब भारत की एक मिसाइल रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर जा गिरी, तो सेना प्रमुख मुनीर के पसीने छूट गए। मुनीर तुरंत बंकर में जाकर छिप गए। रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष विराम घोषित होने के काफी देर बाद तक मुनीर बंकर में ही छिपे रहे।
पाकिस्तान ने माना, एयरबेस को हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तान के अधिकारियों माना है कि शनिवार को भारत ने ड्रोन व मिसाइलों से उसके कई एयरबेस और सैन्य बुनियादी ढांचों पर हमला किया, जिससे काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि भारत ने शनिवार तड़के मिसाइल से पंजाब के रहीम यार खान जिले में शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरबेस) को निशाना बनाया। इससें एयरबेस के बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचा है, जिसमें यूएई के राष्ट्रपति और उनके परिवार की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला रॉयल लाउंज भी शामिल है। रहीम यार खान के उपायुक्त खुर्रम जावेद ने दावा किया कि भारत ने हवाईअड्डे को मिसाइल के साथ ड्रोन से भी निशाना बनाया।
इसे भी पढ़ें-
India's New Policy on Pakistan: भारत ने इस तरह खींच दी नई लकीर, पीएम मोदी बोले-न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे