उड़ी आतंकी हमले के बाद से भारत के कड़े रुख से परेशान पाकिस्तान ने अब मदद के लिए अमेरिका से गुहार लगाई है। पाकिस्तानी अखबार 'द नेशन' के मुताबिक, चिंतित पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है कि वह भारत से साथ वार्ता में उसकी मदद करें। अखबार ने अपने सूत्रों के आधार पर यह खबर प्रकाशित की है।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के सूत्र ने द नेशन अखबार को बताया, 'पाकिस्तान नहीं चाहता की क्षेत्र युद्ध की ओर बढ़ें।' द नेशन से एक अधिकारी ने कहा , वॉशिंगटन ने हमें कहा कि पश्चिमी देश और भारत को इस बात पर संदेह है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ईमानदारी से साथ दे रहा है। पाकिस्तान के भारत के वार्ता के प्रयासों से अमेरिका मान रहा है, लेकिन अमेरिका मानता है कि भारत का पाकिस्तान के प्रयासों पर शक करना ठीक ही है।'
पाक विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने द नेशन से कहा, 'पाकिस्तान ने अमेरिका ने शिकायत की है कि उसके तमाम प्रयासों के बावजूद भारत बातचीत से बच रहा है।'