फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे का विरोध, मीडिया कवरेज पर लगाया बैन

Wed, 07 Feb 2018 09:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दुनिया जहां वैलेंटाइन वीक मना रही है तो वहीं आतंकवाद फैलाने के लिए बदनाम पाकिस्तान में इसका विरोध शुरू हो गया है। पाक के टीवी चैनलों की नियामक संस्था पेमरा यानी पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इसका कड़ा विरोध किया है। अथॉरिटी ने इससे जुड़ी मीडिया कवरेज पर ही बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


अथॉरिटी ने कहा कि 'वैलेंटाइन डे से जुड़े किसी भी प्रोग्राम को टीवी चैनलों में न दिखाया जाए। यहां तक की इससे जुड़ी खबरों को भी समाचार चैनलों और अखबारों में न तो दिखाया जाए और न ही  छापा जाए।

दरअसल याचिकाकर्ता अब्दुल वाहीद ने वैलेंटाइन डे को लेकर दायर याचिका में कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि 'वैलेंटाइन डे मनाना इस्लाम के मूल्यों के खिलाफ है इसलिए इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए क्योंकि यह युवाओं में अनैतिकता, नग्नता और अश्लीलता को बढ़ावा देता है।'
विज्ञापन


हालांकि यह पहली बार नहीं है पाक में इस्लामी कट्टरता की वजह से हर साल वैंलेंटाइन डे के मौके पर इसी तरह की खबरें सुनने को मिलती हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 2016 में वैलेंटाइन डे का विरोध किया था और इसे संस्कृति के खिलाफ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें