फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद HC में महिला ने लगाई भारत लौटने की गुहार

Sat, 20 May 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
इस्लामाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन
इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग में शरण मांगने वाली भारतीय महिला उज्मा ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट से भारत वापस लौटने की गुहार लगाई है। इसके लिए उसने भारत लौटने की अपनी याचिका पर हाई कोर्ट को छह पेज का जवाब दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट में वह अपने पहले के बयान पर कायम रही जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तानी व्यक्ति ने उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया।

उसने बताया कि ताहिर अली ने बंदूक की नोंक पर उसे शादी करने के लिए मजबूर किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने जवाब में लिखा है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसे बुरी तरह से अपमानित और प्रताड़ित किया गया। 

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उज्मा के मामले की सुनवाई जारी रखी है जो शादी के कुछ दिनों बाद से ही भारतीय उच्चायोग द्वारा अगवा बताई जा रही थी। उज्मा के कथित पति ताहिर ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण तब किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था, जबकि भारतीय उच्चायोग का कहना है कि उज्मा ने खुद मदद की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


उस समय भारतीय उच्चायोग में सचिव पीयूष सिंह वहां उपस्थित थे। उनके वकील शहनवाज नून ने कोर्ट को उज्मा की तरफ से पूरी घटना का लिखित ब्यौरा दिया है। उज्मा के वकील चाहते हैं कि कोर्ट उज्मा को भारत वापस लोटने की अनुमति दे। उज्मा का वीजा 30 मई को एक्सपायर हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें