फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव केस में पाक का नया पैंतरा, ICJ में दाखिल की पुनर्विचार याचिका

Fri, 19 May 2017 11:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव फांसी मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुंह की खाने वाले पाकिस्तान ने नई चाल चली है। पाकिस्तान ने फांसी की सजा पर रोक के आदेश  पर पुनर्विचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दाखिल की है। पाक ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दाखिल कर रहा है कि वो 6 सप्ताह में इस याचिका पर फिर से सुनवाई करे, ताकि उसका पक्ष सुना जा सके।
विज्ञापन


वकीलों की नई टीम के साथ जाधव मामले पर कानूनी जंग लड़ने की तैयारी में पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान द्वारा जाधव को फांसी देने के फैसले पर स्टे ऑर्डर दे दिया था। पाकिस्तान इसी फैसले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से पुनर्विचार की मांग कर रहा है।

कुलभूषण केस में भारत के मुताबिक कर रही थी नवाज सरकार: पीटीआई

गौरतलब है कि हरीश साल्वे की अगुवाई में भारत की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान को बुरी तरह से हार मिली थी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान की हर दलील को दरकिनार कर भारत के पक्ष में फैसला दिया था। और कहा था कि जाधव को कांसुलर एक्सेस दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें