फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने पाक मंत्री की खिंचाई की

Mon, 24 Sep 2012 09:56 PM IST
इसलामाबाद/वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने विवादास्पद बयान देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री की खिंचाई की है। विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में रेल मंत्री गुलाम अहमद बिलूर के बयान को भड़काऊ एवं अनुचित करार दिया गया। अमेरिका ने कहा कि हिंसा को कतई न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण होता है कि देश के जिम्मेदार नेता आगे आएं और हिंसा के खिलाफ बोलें।
विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार को रेल मंत्री बिलूर ने इसलाम विरोधी फिल्म बनाने वाले निर्माता के सिर पर एक लाख डॉलर इनाम की घोषणा की थी। इतना ही नहीं आतंकवादी संगठन तालिबान और अल कायदा को इस ‘महान कार्य’ को अंजाम देने के लिए आमंत्रित किया था। अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में आगे कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहले ही विवादित वीडियो की निंदा कर चुके हैं। पाक सरकार एक दिन पहले ही मंत्री के बयान से पल्ला झाड़ चुकी है।

पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट कहा है कि मंत्री के बयान से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोअज्जम खान ने कहा कि रेल मंत्री का बयान उनके व्यक्तिगत विचार हैं, यह आधिकारिक नीति को व्यक्त नहीं करता है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि रेल मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं। अवामी राष्ट्रीय पार्टी के नेता बिलूर ने अपने बयान से सियासी बवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें