फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: आत्मघाती कार धमाका, 15 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहाट डीविज़न के पुलिस आयुक्त साहबज़ादा मोहम्मद अनीस ने पहले बीबीसी से हुई बातचीत में मारे जाने वालों की तादाद आठ बताई थी। और कहा था कि 25 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हुए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सरकारी टेलीविज़न चैनल पीटीवी के अनुसार धमाके में 25 से ज़्यादा दुकानों को भी छति पहुंची है। सरकारी चैनल के अनुसार घायलों को पेशावर और कोहाट के अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

एक स्थानीय टेलीविज़न के मुताबिक़ धमाका शनिवार की सुबह ख़ैबर इलाक़े के दर्रा आदम ख़ेल शहर में स्थित एक बाज़ार में हुआ। ख़ैबर पख्तूऱख्वाह प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ़्तिख़ार हुसैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि दहशतगर्दी के ख़िलाफ़ एक निर्णायक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


हथियारों का केंद्र
दर्रा आदम ख़ेल पेशावर से दक्षिण की तरफ़ एक छोटा सा शहर है। दो साल पहले भी इस शहर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। दर्रा आदम ख़ेल में स्थानीय स्तर पर बने हथियार खुले आम बिकते हैं और यह शहर हथियारों के व्यापार का एक बड़ा केंद्र है।

स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि धमाके में सरकार समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने तालिबान से लड़ने के लिए लड़ाकों का एक विशेष दल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें