फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे जिंदगी भर सियासत से दूर करने की कोशिश : शरीफ

Fri, 23 Feb 2018 04:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आरोप लगाया कि उन्हें जिंदगी भर के लिए सियासत से हटाने की कोशिशें चल रही हैं। शरीफ का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद आया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने उन्हें सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पार्टी के प्रमुख पद के लिए अयोग्य करा दिया था।

विज्ञापन


पनामा पेपर्स मामले में कथित भ्रष्टाचार के मामले में इस्लामाबाद के जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश होने के बाद शरीफ ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की कमान संभालने के लिए अयोग्य करार देने का फैसला मेरे लिहाज से अनपेक्षित नहीं था। पहले उन्होंने कार्यपालिका को लाचार किया और बुधवार को उन्होंने संसद के अधिकार छीन लिए। हालांकि शरीफ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन उनके बयान से साफ है कि वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की बात कर रहे हैं। 

68 वर्षीय शरीफ पिछले साल जुलाई में पनामा पेपर्स मामले में शीर्ष अदालत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 62 के तहत अयोग्य करार दिए गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  शरीफ ने कहा कि बुधवार का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई के फैसले के आगे की कड़ी ही है, जब उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा के लिए राजनीति से हटाने के लिए मशक्कत चल रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पार्टी प्रमुख के तौर पर अयोग्य करार दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य करार दिया गया व्यक्ति राजनीतिक पार्टी के प्रमुख के तौर पर सेवा नहीं दे सकता है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद शरीफ अब लंबे समय तक पीएमएल-एन के प्रमुख नहीं बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें