फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार की बहुत अधिक संभावनाएं : अजय बिसारिया

Fri, 08 Feb 2019 05:54 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार को आगे ले जाने में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इसके लिए अविश्वास और हिंसा से मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है। भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि बाधाओं के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच मानवीय और व्यापारिक आदान-प्रदान जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन


डिप्लोमेटिक न्यूज एजेंसी (डीएनए) और सेंटरलाइन जर्नल में छपे लेख में बिसारिया ने कहा, ‘पारस्परिक लाभ के लिए भारत हमेशा पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने वाली नीति का पालन करता है। दोनों देश गहरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भाषाई, धार्मिक और जातीय बंधनों की लंबी विरासत को साझा करते हैं। आज दोनों देश एक जैसी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मेरा मानना है कि कोई भी बाधा आए, लेकिन दोनों देशों के बीच मानवीय और व्यापारिक आदान-प्रदान नहीं रुकना चाहिए।’ 

विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि दोनों देशों के बीच सालाना करीब 37 अरब डालर का कारोबार होता है। गौरतलब है कि 2016 में जम्मू-कश्मीर में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले और जवाब में भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में और खटास पैदा हो गई है। भारत का कहना है कि आतंक और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें