पाकिस्तान के जाने-माने समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी के घर चोरी हो गई है।
चोर उनके घर से सोना, चांदी और हजारों डॉलर की नकद राशि चुरा ले गए।
चोरों ने पहले तो ईधी सहित ईधी फाउंडेशन के कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर चोरी की।
86 वर्षीय अब्दुल सत्तार ईधी ने 60 साल पहले पाकिस्तान में चैरिटेबल संस्था ईधी फाउंडेशन की शुरुआत की थी।
पाकिस्तान में 50 हजार अनाथ बच्चों को ईधी की संस्था से सहारा मिला हुआ है।