फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या की

Sun, 18 Nov 2018 10:30 AM IST
भाषा, कराची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद नईम काकर नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे जब आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया।

विज्ञापन


क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमलावार काकर को गोली मारने के बाद भाग गए। अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। चीमा ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या यह एक लक्षित हत्या थी या निजी दुश्मनी का परिणाम था।
विज्ञापन


अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस अधिकारियों को आतंकवादी अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें