फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाचा खान यूनिवर्सिटी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में बृहस्पतिवार शोक का दिन रहा।
विज्ञापन


बुधवार को आत्मघाती हमलावरों ने यूनिवर्सिटी परिसर में 21 लोगों को मार गिराया था जिनमें से ज्यादातर छात्र थे। सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ था और सभी राष्ट्रीय समारोह रद्द कर दिए गए।

आतंकी हमले के पीड़ितों के कई जगहों पर विशेष प्रार्थना की गई। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने बृहस्पतिवार से तीन दिनों का शोक घोषित किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

नवाज ने कहा सरकार है प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने का की उनकी सरकार पाकिस्तान से आतंक के खतरे को निर्मूल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘आतंकी देखेंगे कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कायर और उन्हें धन उपलब्ध कराने वाले देश से आतंक को समाप्त करने का हमारा राष्ट्रीय संकल्प देखेंगे।’

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, शरीफ ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे चारसद्दा आतकी हमले के संरक्षकों और धन उपलब्ध कराने वालों का पता लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें