फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में चरमपंथ के साथ पोलियो का भी कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 15 वर्षों में पोलियो के सबसे अधिक मामले पाकिस्तान में सामने आए हैं। इस वर्ष अब तक पोलियो के 204 मामलों का पता चला है। अधिकतर मामले उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के हैं जहां स्वास्थ्य दलों को चरमपंथी अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


चरमपंथी डॉक्टरों पर जासूसी का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि टीकाकरण करवाना पश्चिमी देशों की साजिश है ताकि मुसलमान बच्चे पैदा न कर सकें।

दिसंबर 2012 से तालिबान चरमपंथियों ने स्वास्थ्यकर्मियों और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने वाले 60 लोगों की हत्या की है।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान की हुई किरकिरी

इस्लामाबाद में बीबीसी संवाददाता शाएमा खलील का कहना है कि पोलियो के मामलों में बढ़ोत्तरी से पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पाकिस्तान में पोलियो से निपटने के लिए काफ़ी निवेश किया है लेकिन इसके बावजूद पोलियो के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान पर कुछ यात्रा प्रतिबंध लगाए थे जिसका अर्थ ये हुआ कि किसी भी पाकिस्तानी को विदेश जाने से पहले पोलियो निरोधक टीका लगवाने का सबूत देना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें