फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में सुप्रीम कार्ट ने कहा है कि वहां जारी राजनीतिक संकट को दूर करने के लिए वो कोई भी रोल अदा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस संबंध में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) और मौलाना ताहिरुल कादरी की पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के वकीलों से उनके प्रस्तावों को मांगा है।

पाकिस्तान में पिछले पखवाड़े से अधिक समय से इन दोनों पार्टियों के नेता और समर्थक इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे डेढ़ साल पहले हुए चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदर्शनकारी पहले सचिवालय में और उसके बाद पीटीवी चैनल के दफ्तर में भी घुस गए थे और उसका प्रसारण बंद करवा दिया था।

विज्ञापन

राहील शरीफ-नवाज शरीफ मुलाकात

इस बीच इस संकट के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के बीच मुलाकात हो रही है।

रविवार देर रात सेना के कोर कमांडरों की बैठक और सोमवार को पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी के दफ्तर में प्रदर्शनकारियों के घुस जाने के बाद पैदा हुए हालात के बीच इन दोंनों की बैठक हो रही है।

अर्धसैनिक बल पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन सभी इमारतों को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया जिन पर उन्होंने सोमवार को कब्जा कर लिया था।

फ‌िलहाल इस्लामाबाद के रेड जोन में स्थित सभी सरकारी इमारतों की सुरक्षा की ज‌िम्मेदारी सेना को दे दी गई है। इसके बाद इमरान खान और मौलवी ताहिरुल कादरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो किसी भी सरकारी इमारत में न घुसें। हालांकि उन दोनों ने कहा कि इन इमारतों में घुसने वाले उनके कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम जनता थी।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री परवेज़ रशीद ने कहा कि पीटीवी के दफ्तर पर हमले के लिए इमरान ख़ान और ताहिरूल कादरी ज‌िम्मेदार है और इससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि को नुक़सान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें