फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के बाद पाक सेना पर भी आत्मघाती हमला, 9 की मौत, 11 घायल : रिपोर्ट

Sun, 17 Feb 2019 10:23 PM IST
यशवीर सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक सेना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पुलवामा आंतकी हमले के तीन दिन बाद पाक सेना को भी आत्मघाती हमले का शिकार होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान के चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के पास आत्मघाती हमला हुआ। हमले में नौ सैनिकों की मौत और 11 सैनिकों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन


दि बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक तुर्बत और पंजगुर के बीत हुए हमले की जिम्मेदारी बलूच राजी अजोई संगर संगठन ने ली है। यह संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स का संयुक्नेत संगठन है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान आने से कुछ घंटे पहले ही यह हमला हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें