फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 सैनिकों की मौत, 13 से ज्यादा घायल

Sun, 04 Feb 2018 06:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम प्रांत में पाकिस्तानी सेना पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैन्य अधिकारी समेत 11 जवानों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हमला खैबर-पख्तुनख्वा में स्वात जिले के काबाल तहसील में हुआ। 

विज्ञापन


आत्मघाती हमले में मौके पर ही 11 सैनिक की मौत हुई। घायल 13 जवानों का इलाज स्वात में मिंगोरा में सैदू शिक्षा अस्पताल में चल रहा है। पाकिस्तान सेना ने पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया है और तलाशी शुरू कर दी है। 

प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। स्वात घाटी में 2007 और 2009 के बीच तालिबानी नियंत्रण था और इस दौरान इस घाटी में कई हमले हुए हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। अक्तूबर में मलाम जाबा क्षेत्र में रिमोट संचालित बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि दो अन्य घायल हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें