फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तीन बार गोली मारने के बाद पाक के इस मंत्री ने की आत्महत्या

Sat, 03 Feb 2018 01:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मीर हजर खान
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रांतीय मंत्री मीर हजर खान बिजरानी गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ घर में मृत मिले थे। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर उसी पिस्तौल से खुद की भी जान ले ली। गुरुवार को बिजरानी और उनकी पत्नी फरीहा रज्जाक अपने घर में मृत पाए गए  थे।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि घटनास्थल से मिली गोलियों के खोखे एक ही हथियार के हैं। मंत्री के सिर में एक गोली लगी थी जबकि उनकी पत्नी को तीन गोली लगी थीं।

बिजरानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक वरिष्ठ नेता होने के साथ ही सिंध प्रांत में योजना और विकास मंत्री भी थे जबकि उनकी पत्नी पत्रकार थीं। शुक्रवार की नमाज के बाद दोनों को दफन कर दिया गया है। जहां रज्जाक को कराची के रक्षा आवास प्राधिकरण में वहीं बिजरानी को कशमोर में आखिरी प्रार्थना दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें