फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: 'अब कंदील का परिवार बेटे को माफ नहीं कर सकता'

Tue, 19 Jul 2016 02:49 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदील बलोच का परिवार, उसकी हत्या के लिए गिरफ्तार किए गए बेटे को माफ नहीं कर सकता है। पाकिस्तान में ऐसे मामलों में कानूनी तौर पर माफी का प्रावधान है जिसके चलते 'ऑनर किलिंग' के कई दोषियों को सजा नहीं मिलती है। अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने ऐसे कानून प्रावधान को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय 26 साल की कंदील बलोच की शनिवार को उसके घर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कंदील के भाई वसीम बलोच को इस मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब इस्लामी धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी की भूमिका की भी जांच हो रही है।

हालाँकि उन्होंन इस मामले में अपने संबंध से पूरी तरह से इनकार किया है। कुछ हफ्ते पहले मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ बलोच की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिस पर पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि मुफ्ती अब्दुल ने कंदील की हत्या के बाद कहा था कि 'बलोच के साथ जो हुआ वह धार्मिक शख्सियतों का मजाक उडाने वालों के लिए एक सबक है।' इस बीच पाकिस्तानी हास्य अभिनेता जुनैद अकरम का फेसबुक पर पोस्ट किया 'दिस वन्स फॉर कंदील बलोच' वीडियो करीब 11,000 से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें