चीन ने पाकिस्तान को गोद ले रखा है और सिसायी फैसले सेना तय करती है, चीन पाकिस्तान की हर तरह की मदद के लिए इसलिए तैयार रहता क्योंकि ड्रैगन को पाक जमी पर अपने हित साधने हैं। पाकिस्तान के बारे में ये बातें खूब कही जाती हैं। लेकिन पाक मीडिया की मानें तो चीन की वजह से पाक पीएम नवाज शरीफ और आर्मी चीफ राहील शरीफ के बीच अनबन पैदा हो सकती है, जिससे देश में नया संकट पैदा हो सकता है।
डॉन की खबर के मुताबिक पाक पीएम चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की जानकारियां आर्मी चीफ राहील शरीफ से साझा नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि चीन नहीं चाहता कि उसके भावी प्रोजेक्ट में पाक हुकूमत के किसी भी सियासतदान की दखलंदाजी हो। चीन को लगता है कि इससे उसके कॉरिडोर बनाने के काम में देरी होती है। प्रोजेक्ट में हो रही देरी की वजह से चीन चाहता है पाकिस्तान की कोई एक ही मिनिस्ट्री प्रोजेक्ट को डील करे।
कॉरीडोर बनने की देरी पर चीन की नाखुशी से पाक पीएम नवाज शरीफ की धड़कनें बढ़ गई हैं, और उनकी स्थिति अब दो पांटो के बीच में पिसने जैसे हो गई है। क्योंकि तरफ ड्रैगन है तो दूसरी तरफ आंख राहील शरीफ।