फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, अस्पताल ले जाने से पहले दुबई के होटल में ही हो चुकी थी मौत

Mon, 26 Feb 2018 07:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय दूतावास का हवाला देते हुए खलीज टाइम्स ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 11 बजे जूमीराह अमीरात टावर्स के दुबई होटल में अपने कमरे में ही हो गई थी। बाथरूम में बेहोश होकर गिर जाने के बाद श्रीदेवी को दुबई के रशीद अस्पताल लाया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास का हवाला देते हुए 'खलीज टाइम्स' का कहना है कि जब श्रीदेवी को अस्पताल लाया गया उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


वहीं दूतावास के एक उच्च अधिकारी ने बताया था कि 'यह एक प्राकृतिक मौत थी लेकिन फिर भी श्रीदेवी का पोस्टमार्टम भी किया गया। हम दुबई पुलिस के साथ उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।'

हालांकि फोरेंसिक साक्ष्य विभाग की ओर से कराए गए कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट अभी परिवार को नहीं मिली है। इसी के चलते उनके शव को भारत लाने में विलंब हो रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर दुबई में ही था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्रीदेवी का शव रविवार को उनके परिवार को नहीं सौंपा गया, क्योंकि दुबई पुलिस की ओर से अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हुई। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें