फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज का शक सही, पाक एजेंसी की हिरासत में हैं भारतीय मौलवी!

Sat, 18 Mar 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
लापता भारतीय मौलवी - फोटो : NDTV
विज्ञापन
पाकिस्तान में लापता हुए दोनों भारतीय मौलवियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दोनों मौलवी पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों की हिरासत में हैं। पीटीआई को पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बता दें कि ये दोनों मौलवी हजरत निजामुद्दीन के मौलवी हैं।
विज्ञापन
  2 missing #IndianClerics of Delhi's #HazratNizamuddinDargah are in custody of Pakistan's intelligence agencies: official sources. — Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2017 ये भी सामने आ रहा है कि दोनों मौलवियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट अज्ञात जगह पर ले गए हैं।
  Personnel of an intelligence agency took 2 #IndianClerics into custody & shifted them to undisclosed location: official sources in Pakistan. — Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2017


मामले की गंभीरता को देखते हुए मोदी सरकार ने पाकिस्तान सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक निजामुद्दीन दरगाह के गद्दीनशीं आसिफ निजामी और नाजिम निजामी बुधवार को लाहौर में मशहूर दाता दरबार गए थे और फिर वहां से कराची के लिए फ्लाइट ली थी।
विज्ञापन


उनके परिवार के मुताबिक आसिफ को कराची जाने की इजाजत दे दी गई लेकिन अधूरे यात्रा कागजातों की वजह से नाजिम को लाहौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एक सूत्र के मुताबिक इसके बाद नाजिम लाहौर एयरपोर्ट से गायब हो गए जबकि आसिफ कराची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लापता हैं। भारत सरकार ने तुरंत यह मामला दिल्ली में पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया और इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के जरिये भी इसकी चर्चा की।

गौरतलब है कि आसिफ और नाजिम निजामी लाहौर में प्रसिद्ध दाता दरबार की यात्रा करने से पहले 8 मार्च को कराची अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। निजामुद्दीन दरगाह और दाता दरबार के गद्दीनशीं के एक दूसरे के यहां की यात्रा का पुरानी परंपरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें