फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक हिंदू युवती ने नवाज शरीफ को सुनाया गायत्री मंत्र

Sat, 18 Mar 2017 07:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत द्वारा पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद और धार्मिक कट्टरता के मुद्दे पर अलग-थलग करने के प्रयास व अमेरिकी दबाव के बीच पाक हुक्मरानों ने न सिर्फ आतंकी हाफिज सईद पर शिकंजा कसा, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी उसने धर्म निरपेक्षता के प्रमाण देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह होली पर हिंदुओं के बीच पहुंचकर एक युवती से गायत्री मंत्र सुनते हैं और ताली बजाकर सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर कहते हैं कि - ‘इस्लाम में जबरन धर्मांतरण गुनाह है।’
विज्ञापन


प्रमुख पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। होली मिलन समारोह के दौरान नवाज शरीफ कहते हैं कि - ‘मैं पाकिस्तान का प्रधानमंत्री हूं और बतौर पीएम सभी धर्म के लोगों के सेवा मेरा फर्ज है।’ उन्होंने कहा कि - ‘अल्लाह किसी भी शासक से यह नहीं पूछेगा कि उसने किसी खास मजहब के लोगों के लिए क्या किया, बल्कि वह कयामत के दिन हम जैसे लोगों से पूछेगा कि उसकी बनाई दुनिया को हमने कैसे और बेहतर बनाया।’ शरीफ ने कहा कि - ‘पाकिस्तान इसलिए नहीं बनाया गया कि एक मजहब दूसरे धर्मों पर हावी हो जाए, बल्कि धर्म किसी से जबरदस्ती नहीं करता और इस्लाम में जबरन धर्मांतरण अपराध है।’

इसके अलावा पीएम नवाज शरीफ का वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कराची के होली समारोह के दौरान हिंदुओं के बीच एक युवती नरोदा मालिनी से गायत्री मंत्र का पाठ सुन रहे हैं। मालिनी ने उन्हें गायत्री मंत्र को गाकर सुनाया और मंत्र का पाठ खत्म होते ही पाक पीएम तालियां बजाते हैं। कार्यक्रम में नवाज शरीफ ने अपने संबोधन की शुरूआत हैप्पी होली कहकर की। उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण और दूसरे मजहब के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम और पाकिस्तान में अपराध है। समारोह में अल्पसंख्यक सांसदों और हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि - ‘पाकिस्तान में जंग आतंकवाद और उन लोगों के बीच है जो देश को प्रगति और विकास के रास्ते पर देखना चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें