फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में चर्चित सिख डॉक्टर की गोली मारकर हत्या 

Sat, 23 Apr 2016 05:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पाक के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी थे सरदार सूरन सिंह 
  • पख्तुनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी थे
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रसिद्ध पाकिस्तानी सिख डॉक्टर एवं राजनेता सरदार सूरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह पाक के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूरन सिंह को खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के बुनेर जिले के पीर बाबा इलाके में गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात हत्यारों ने इलाके के एक मंदिर के पास मुख्य सड़क पर सिख डॉक्टर की कार पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने सूरन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर, एडीसी बुनरे और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सूरन सिंह डॉक्टर, टीवी एंकर, राजनेता और खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के अल्पसंख्यक मंत्री थे। 2011 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होने से पहले सूरन सिंह नौ साल तक जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के सदस्य रहे।
विज्ञापन


वह बुनेर जिले से प्रांतीय विधायिका के सदस्य थे। इसके अलावा सूरन सिंह तहसील काउंसिल, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा कमेटी और इवैक्यूई  ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड के सदस्य भी थे। उन्होंने खैबर न्यूज के साथ साढ़े तीन साल तक ‘जा हम पाकिस्तानी याम’ कार्यक्रम की मेजबानी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें