पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा कसता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर लीक मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति का गठन किया था, जो नवाज और उनकी बेटी व बेटों से मामले में पुछताछ कर रही थी। जेआईटी ने नवाज की बेटी मरियम पर जालसाजी का आरोप लगाया है।
नवाज और उनके परिवार पर बढ़ता विवाद भारत के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सेना हमेशा से सत्ता पर भारी रही है। अगर नवाज शरीफ के हाथ से सत्ता जाती है तो यह पाकिस्तानी सेना की मजबूती होगी पाकिस्तानी सेना `ऐसे मौके पर भारतीय सीमा पर मुश्किले खड़ी कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि 15 जून को जेआईटी की ओर से की गई पुछताछ में नवाज सवालों के जवाब देने में असमर्थ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पुछताछ के दौरान उनका ज्यादातर बयान अफवाहों पर आधारीत लगा। बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच कर रही सयुंक्त जांच समिति (जेआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ इस रिपोर्ट की जांच करेगी और उसके बाद फैसला आ सकता है। पनामा गेट में पीएम नवाज और उनके परिवार का नाम सामने आने के बाद वे सवालों में घिरे हुए हैं।