अजीज ने मारी डींग, पाक को बताया बेहतर
- फोटो : pti
पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एनएसजी में अपने मुल्क की स्थिति को लेकर डींगें मारे रहे हैं। अजीज के मुताबिक एनएसजी की सदस्यता के लिए पाकिस्तान की साख भारत के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।
अजीज के मुताबिक अगर न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप के 48 देश गैर-अप्रसार संधि (एनपीटी) वाले राज्यों के लिए एक समान मानदंड तय कर दें तो पाकिस्तान बेहतर स्थिति में होगा।
डॉन न्यूज के दिए साक्षात्कार में अजीज ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मसले पर कई देशों से बात की है।
अजीज की मानें तो मानदंडों के आधार पर पाकिस्तान को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। अजीज ने ये भी संभवना जताई कि अगर भारत को ग्रुप में शामिल किया जाता है तो पाकिस्तान भी पीछे नहीं रहेगा, उसे भी एंट्री मिलेगी।
अजीज ने अपनी दावेदारी को पुख्ता बताने के लिए साल 1974 में भारत में किए गए परमाणु परीक्षण की दुहाई दी। अजीज के मुताबिक भारत ने परमाणु ईधन का दुरुपयोग किया था, जिसकी वजह से ही एनएसजी का गठन हुआ। अजीज ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने वैसी हरकत कभी नहीं की।