फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत पर पाक अभिनेत्री बोलीं- मैंने अपनी मां को खो दिया, ये था उनका आखिरी मैसेज

Mon, 26 Feb 2018 05:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीदेवी, सजल अली
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान में भी शोक की लहर है। पाकिस्तान में भी लोग श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म मॉम में श्रीदेवी के साथ काम कर चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी मां को खो दिया है। 
विज्ञापन


सजल अली ने कहा कि वह मुझे हमेशा कॉल करती थीं और जब भी मुझे मिलने का मौका मिलता था, मैं हमेशा उनसे मिलना पसंद करती थी। वह एक मां की तरह मेरी केयर करती थीं। उन्होंने कहा पिछले साल दिसंबर में दुबई में फिल्म पुरस्कार समारोह था। जिसमें वह शामिल नहीं हुईं थीं  लेकिन उन्होंने मुझे मैसेज किया और लिखा कि "मिस यू बेटा"। उन्होंने कहा कि यह श्रीदेवी का मेरे लिए आखिरी मैसेज था। सजल अली ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं।  
विज्ञापन

Sridevi
बता दें कि श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। 1990 के दशक में उन्होंने लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। इस दशक में उन्होंने चांदनी, लम्हें, मिस्टर इंडिया और नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इन फिल्मों के बाद लोग उनके दीवाने बन गए थे।

श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरियां भी बना ली थी। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने फिर से बॉलीवुड में एंट्री की और जबरदस्त फिल्में कीं। उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश  और मॉम जैसी धमाकेजार फिल्में दीं। श्रीदेवी ने 2017 में आखिरी फिल्म मॉम की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें