फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने दिया भारत को झटका, पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास करने पहुंची सेना

Sun, 25 Sep 2016 01:13 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : AsimBajwaISPR/ twitter
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर शुक्रवार को रूस की थल सेना का दल इस्लामाबाद पहुंच गया। पाकिस्तान के साथ रूस का पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत के लिए झटका माना जा रहा है। भारत के साथ नजदीकी रिश्तों के चलते रूस के रिश्ते पाकिस्तान से शीत युद्घ जैसे रहे थे। लेकिन अब स्थितियां बदलने लगी हैं। खास बात यह है कि इस सैन्य अभ्यास का नाम ‘फ्रैंडशीप 2016’ रखा गया है।  
विज्ञापन

    
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट असीम बाजवा ने कहा कि रूस के सैनिक पाकिस्तान में 24 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक दो हफ्ते के लिए रहेंगे। दोनों देशों के 200 से ज्यादा सैनिक दो हफ्ते तक चलने वाले सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इस कदम से रूस और पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधी रिश्तों को प्रगति मिल सकती है। दोनों देशों के बीच एडवांस युद्ध विमान सौदे को लेकर भी बातचीत हुई थी। अमेरिका से रिश्तों में खटास आने के बाद पाकिस्तान ने अपनी विदेश नीति का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। 

मई, 2011 में अमेरिका की सीआईए के छापे में ओसामा बिन लादेन को मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच दूरी बढ़ी है। हाल ही में अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को एफ-16 विमानों की खरीद के लिए दिए जाने वाले फंड को भी रोक दिया था। इस कदम से भी रिश्तों में खटास आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें