फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ मिलकर 55 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान और चीन की दोस्ती लगातार बढ़ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट ने रविवार को बताया कि चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस CPEC प्रोजेक्ट की कीमत 55 बिलियन USD है। जिसका प्रयोग वह कम्यूनिकेशन सिस्टम को विकसित करने के लिए करेगा जोकि भारत और अमेरिका से होकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं, बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी 

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरि़डोर ( CPEC) के लिए लांग टर्म प्लान(LTP) को नवंबर 2013 से दिसंबर 2015 के बीच दोनों देश के अधिकारियों और विशेषज्ञों के द्वारा विकसित किया गया था।  इस प्लान की कम्यूनिकेशन के बारे में 21 पेज में जानकारी दी गई थी और इसे 15 सालों तक आगे ले जाने की तैयारी थी। जोकि 2016 से 2030 तक के लिए था। 

पढ़ें: भारत-चीन संबंधों पर डोकलाम का असर, नहीं हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग

रिपोर्टस के मुताबिक LTP का निरीक्षण करने के बाद पता चला कि इस प्रोजेक्ट का मकसद कम्यूनिकेशन ढांचे को फिर से विकसित करना है। जिसमें पाकिस्तान और चीन के बीच फाइबर ऑप्टिक केवल कनेक्शन,इंटरनेट ट्रैफिक के लिए नया सबमरीन लैंडिंग स्टेशन, ई गवर्नेंस और सभी के लिए डिजिटल टीवी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें