पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जवाबदेही कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
Accountability court has also issued non-bailable arrest warrants against Nawaz Sharif's children & son-in-law: Pakistan Media
— ANI (@ANI) October 2, 2017
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबदेही कोर्ट ने नवाज शरीफ पर अभियोग की कार्यवाही को 9 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
Nawaz Sharif's indictment in accountability court over corruption cases deferred to 9 October: Pakistan Media
— ANI (@ANI) October 2, 2017
पिछली बार मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शरीफ के बेटे हुसैन, हसन, बेटी मरियम और दामाद सफदर को पेश होने का आदेश दिया था।आपको बता दें कि पनामा पेपर्स घोटाले में दोषी पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने न्यायपालिका की आलोचना की थी क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था। अभियोजन पक्ष पनामा पत्रों के भ्रष्टाचार घोटाले में उनके या परिवार के खिलाफ कोई भी आरोप साबित करने में विफल हो गया था।
पढ़ें: नवाज शरीफ 3 अक्टूबर को दोबारा संभाल सकते हैं पीएमएल-एन पार्टी की कमान
67 वर्षीय शरीफ की टिप्पणी के बाद अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद इस मामले में 2 अक्टूबर को शरीफ पर चार्ज लगाने का फैसला किया था। जवाबदेही न्यायालय के अनुसार शरीफ ने कहा था कि उन्हें पनामा पेपर्स मामले में निशाना बनाया गया था।