फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान, अधर में लटके सीपीईसी के कई प्रोजेक्ट

Mon, 23 Jul 2018 08:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में अस्थिरता के माहौल से वित्तीय हालात पहले से ही खराब है और आम चुनाव के बाद उसे घोर वित्तीय संकट से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में 50 बिलियन डॉलर की लागत से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के कई प्रोजेक्ट अधर में पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


सीपीईसी चीन के महत्वाकांक्षी वन बेल्ड एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है। चीन का यह महत्वाकांक्षी परियोजना एक बार पूरी हो जाती है तो चीन का सबसे बड़ा प्रांत शिजिआंग पाकिस्तान के बलूचस्तिान में ग्वादर बंदरगाह से जुड़ जाएगा। 

पाकिस्तान की एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ठेकेदारों ने सीपीईसी के कई प्रोजेक्ट पर काम को रोक दिया है क्योंकि पिछले दो दिनों में उनके पांच बिलियन डॉलर से ज्यादा के चेक बाउंस हो गए हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट यह भी है कि पहली बार सीपीईसी प्रोजेक्ट को वित्तीय संकट से गुजरना पड़ रहा है। प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनियों भी आम चुनाव के बाद वित्तीय संकट गहराने का अंदेशा जता रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें