पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान पर उनकी पत्नी रेहाम खान हाथ उठाती थीं।
हाल ही में इमरान खान और रेहाम ने तलाक लेने का फैसला किया है। ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया में तलाक के कारणों को लेकर कई कयास चल रहे हैं।
इमरान खान की प्रवक्ता शीरिन मजारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि इमरान खान और रेहाम खान, उनके बच्चे और उनके परिवार अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और ऐसे में मीडिया में चल रहे कयास और अफवाहें निराशाजनक और अफसोसनाक हैं।