पाकिस्तान ने पहली बार माना है '2008' मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हफीज सईद की अगुवाई वाला जमात-उद-दावा संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है।
पाकिस्तान ने सभी प्रसारणकर्ताओं से कहा है कि वे इस तरह के आतंकी संगठनों की कवरेज न करें।
पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटॉरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने सभी टीवी चैनलों और एफएम रेडियो को एक अधिसूचना जारी की है।