फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आंधी-बारिश से 15 की मौत, लगभग दो दर्जन लोग घायल

Sun, 13 May 2018 08:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, खैबर पख्तून और संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्र में तेज आंधी और भारी बारिश के बीच 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए। इनमें से नौ की मौत रविवार को दीवार और छत गिरने जैसे हादसों में हुई। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में अधिकतर ममोंड और खार तहसील के थे। शनिवार शाम से ही बिगड़े मौसम में पेशावर और उसके आसपास के इलाकों में पहले तेज आंधी आई जिससे पेड़ उखड़ गए और कई मकानों की छतें और दीवारें गिर गईं। 

विज्ञापन


इसके बाद हुई भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इसमें दस साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को बचा लिया गया। पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में एक मकान की छत गिर गई जिसमें दब कर दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बारिश के दौरान हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई और 13 घायल हो गए। 

यह हादसे धूलभरी आंधी और भारी बारिश से दृश्यता घटने के चलते हुए। इस दौरान बिजली आपूर्ति और दूरसंचार व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। इससे एजेंसी हेडक्वार्टर अस्पताल पहुंचाए गए घायलों को इलाज मुहैया कराने में डाक्टरों को खासी दिक्कतें भी हुईं। अस्पताल के एएमएस डॉ. नसीब गुल के मुताबिक अस्पताल में 18 लोगों को लाया गया जिसमें से 5 की मौत हो चुकी थी। घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पेशावर रेफर किया गया।  
विज्ञापन


नौशेरा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं साइनबोर्ड गिरने से राहगीर और वेयरहाउस की छत गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले सुबह भारी बारिश और तूफान के चलते स्वाट घाटी के मिंगोरा और साइडू शरीफ इलाके में बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें