फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में अधिकारी ने मांगी 730 दिन की छुट्टी, रेल मंत्री के आचरण को बताया जिम्मेदार

Tue, 28 Aug 2018 01:38 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक रेलवे अधिकारी ने 730 दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया है। उसने छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र में हैरान करने वाली वजह बताई है। उसने इसके पीछे रेलवे मंत्री शेख राशिद अहमद के आचरण को जिम्मेदार बताया है। अधिकारी का कहना है कि मंत्री का व्यवहार ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जियो न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक 730 दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले अधिकारी का नाम हनीफ गुल है। वह ग्रेड-20 के अधिकारी हैं। उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि पाकिस्तान की सिविल सेवा के एक सदस्य के रूप में मेरे लिए शेख राशिद अहमद के अधीन रहकर काम करना संभव नहीं है। बता दें पाकिस्तान में अभी नई सरकार बनी है। सरकार के गठन के बाद राशिद अहमद ने 20 अगस्त 2018 को ही पदभार संभाला है।



हनीफ ने अपने दिए पत्र में लिखा है कि 'नए मंत्री का व्यवहार काफी खराब है। पाकिस्तान की सिविल सेवा का एक सम्मानीय सदस्य होने के नाते मेरा उनके अधीन रहकर काम करना संभव नहीं है। वह एक ऐसी टीम के साथ काम करने के हकदार हैं जो उनके दृष्टिकोण से सहमत हो। इसी वजह से मुजे 730 दिन की छुट्टी दी जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हनीफ की चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद कई लोगों ने मंत्री के काम पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें