फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पंजाबी गायक सुखबीर सिंह लाहौर में फंसे

Mon, 10 Aug 2015 09:27 AM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय भांगड़ा गायक सुखबीर सिंह पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर फंस गए। दरअसल उनके पास तय मानक से ज्यादा धन था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी से इस बारे में उन्होंने जानकारी मांगी और उन्हें बताया गया कि वह 10,000 डॉलर से ज्यादा की रकम अपने साथ नहीं ले जा सकते।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि सिंह के पास से 27 हजार अमेरिकी डॉलर मिले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ कस्टम अधिकारी के अनुसार सुखबीर सिंह दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह साढ़े 11.30 बजे अलामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे थे।
विज्ञापन

चले गए हवाई अड्डे से

चेक इन से पहले उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वे अपने साथ कितना धन ले जा सकते हैं। जब उन्हें मालूम हुआ कि अधिकतम सीमा 10 हजार डॉलर ही है तो वे हवाईअड्डे से चले गए। उनके पास इससे अधिक नगदी थी। हालांकि उन्होंने धन के बारे में कुछ नहीं कहा।

दरअसल पाक मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि कस्टम अधिकारियों ने भारतीय गायक को 27 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए ले जा रहे थे, तब सिंह उन्हें चकमा देकर फरार हो गए।

जब इस खबर के बारे में अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारतीय गायक सलाखों के पीछे होते। सुखबीर को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के करीबी के पौत्र की शादी में गाने के लिए बुलाया गया था। सात और आठ अगस्त को चले इस कार्यक्रम के लिए सुखबीर को 30,000 डॉलर की रकम दी गई थी।

इस समारोह में पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत ने भी हिस्सा लिया था। संभवत: हवाईअड्डे पर वह सारी राशि लेकर पहुंच गए होंगे, और पूछताछ के बाद वापस चले गए होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें