फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंध में नदियों के जरिये जहर पहुंचा रहा पाकिस्तान का पंजाब प्रांत, मर रहे लोग

Wed, 11 Apr 2018 03:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सिंध के लोगों को नदियों के जरिये जहर पहुंचा रहा है। यह जानकारी सिंध असेंबली ने चेतावनी जारी करते हुए दी। असेंबली ने प्रस्ताव जारी करते हुए पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट को नोटिस लेने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


असेंबली ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लीथल केमिकल से जुडे़ प्रदूषण को पंजाब की फैक्ट्रियों के जरिये सिंध की ओर जाने वाली नदियों में छोड़ा जा रहा है जिससे यहां के लोगों की मौत हो रही है।   यह प्रस्ताव पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता निसार अहमद खुहरो द्वारा पेश किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि यह आपदा मानव निर्मित है जिसमें कई संस्थाएं भी शामिल हैं। खुहरो ने इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी के फेल हो चुके प्रयासों पर भी चिंता जताई। सिंध असेंबली ने सिंध में पानी की कमी को लेकर भी पाकिस्तान के चीफ जस्टिस से सोमवार को सुओ मोटो नोटिस की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कई एनजीओ और राजनैतिक संस्थानों ने पंजाब प्रांत द्वारा बाकी के क्षेत्रों के साथ किये जा रहे भेदभाव पर चिंता जताई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें