फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एंकर रहीं पूर्व पत्नी रेहम ने कहा था- बिल्कुल भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान

Thu, 26 Jul 2018 06:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने जिंदगी के मैदान पर हैट्रिक लगाते हुए तीसरा निकाह किया। इस शादी के बाद से वह पाकिस्तान सहित दुनिया के कई मुल्कों में सुर्खियां बटोरने लगे। वहीं उनकी दूसरी पत्नी रह चुकीं रेहम खान ने कहा था कि उनसे तलाक लेने के पहले से इमरान बुशरा को डेट कर रहे थे। 
विज्ञापन


रेहम ने द टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान पर आरोप लगाया था कि वह बिल्कुल भरोसेमंद इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बुशरा को पिछले तीन साल से जानते हैं और जब हम दोनों दांपत्य जीवन में थे तब भी वह बुशरा से मिलते थे।

देश का प्रधानमंत्री बनने जा रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ने इसके बाद 44 साल की बुशरा मनेका से निकाह किया। रेहम ने इमरान की शादी को लेकर पिछले महीने उड़ी खबर को भी सही बताया जिसमें यह कहा गया था कि इमरान ने एक जनवरी को बुशरा के साथ निकाह किया। रेहम ने लिखा था कि दोनों ने दो महीने पहले ही निकाह कर लिया था।लेकिन इसका खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


इमरान ने रेहम से 2015 में शादी की थी तब वह टीवी प्रजेंटर थी। दोनों का रिश्ता महज 10 महीनों तक ही चला था। बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के लिए बुधवार को नेशनल असेंबली चुनावों के मतदान के दौरान आत्मघाती विस्फोट समेत भारी हिंसा में 35 लोग मारे गए, जबकि 67 गंभीर घायल हो गए। देर शाम शुरू हुई मतगणना के दौरान 272 सीटों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 110 सीटों पर बढ़त बनाकर दबदबा बना लिया था।

इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें