फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की धमकी, गलत बयानबाजी कर माहौल न खराब करे भारत

Thu, 04 May 2017 07:36 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता मामले पर एक बार फिर पाकिस्तान ने उस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा भारत को धमकी दी है। पाक ने कहा कि भारत गलत बयानबाजी कर क्षेत्रिय माहौल खराब कर रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने रक्षा मंत्री अरूण जेटली के बयान का पलटवार करते हुए 'रेडियो पाकिस्तान' से कहा कि पाकिस्तान स्पष्ट कर चुका है कि भारतीय सैनिकों के शवों को किसी प्रकार से विकृत करने की घटना नहीं हुई है।

नफीस जकरिया का दावा है कि भारत ने कभी विश्व निकाय का पालन नहीं किया। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि विश्व निकाय के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य प्रेक्षक समूह का भी भारत ने सहयोग नहीं किया। जकरिया ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के समक्ष किसी भी तरह का आरोप लगाने का हक गंवा चुका है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कहा कि भारत के उकसाने वाले बयानों से क्षेत्रिय माहौल खराब होगा। जकारिया ने कहा कि भारत कश्मीर में किए जा रहे अत्याचार से ध्यान हटाने के लिए अक्सर 'पाकिस्तान कार्ड' खेलता रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पाक के उस दावे को खारिज किया था जिसमें पाकिस्तान ने कहा था कि सीमा पर भारतीय जवानों के साथ बर्बरता के पीछे उसके सैनिकों का हाथ नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें