फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: अस्पताल में गैर मुस्लिमों को कुरान पढ़ने के लिए किया गया मजबूर

Thu, 04 May 2017 02:47 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक सरकारी अस्पताल के प्रबंधन ने अपने गैर मुस्लिम कर्मचारियों को सुबह की सभा के दौरान पवित्र कुरान की आयत पढ़ने के लिए मजबूर किया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें फिर पूरे दिन के लिए गैरहाजिर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


लाहौर के मियां मीर अस्पताल में यह मामला प्रकाश में आया है, जब वहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुहम्मद सरफराज ने सुबह की सभा में शामिल होने वाले एक ईसाई कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा। एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद सभी कर्मचारियों ने इसको लेकर प्रबंधन के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


अस्पताल के मार्शल नाम के एक ईसाई कर्मचारी ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक का यह कदम पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें