फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ ने कहा 'भारत के खिलाफ न करें बयानबाजी'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने मंत्रियों को सलाह दी है कि वे भारत के खिलाफ बयान न दें, ताकि भारत के साथ चल रही शांति वार्ता में किसी भी तरह की बाधा न पैदा हो।
विज्ञापन


पाकिस्तान के 'द नेशन' ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि शरीफ ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोई भी ऐसा बयान न दें जिससे शांति प्रक्रिया में बाधा पैदा हो।

उन्होंने कहा है कि गड़े मुर्दे उखाड़ने से बेहतर है कि सिर्फ वही बयान दिए जाएं, जिनसे भारत और पाक की वार्ता की प्रक्रिया बढ़ सके।  शरीफ ने अपने करीबियों से भी शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन मुद्दों को देना चाहते हैं प्राथमिकता

द नेशन ने अधिकारी के हवाले से लिखा है कि 'शरीफ भारतके साथ अच्छे संबंध को लेकर आशावादी है, जिससे सभी को फायदा होगा। अधिकारी के मुताबिक दोनों पक्ष शांति के मुद्दे पर चर्चा के साथ-साथ कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार को प्राथमिकता देना चाहते हैं।'

बताते चलें कि नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस में मुलाकात के बाद बैंकॉक में दोनों देश के एनएसए की बैठक बाद ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी आठ दिसंबर को पाकिस्तान का दौरा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें