फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हत्या के बाद रुका पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची शहर में पोलियो टीकाकरण के काम में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद शहर में पोलियो टीकाकरण का काम फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन


अज्ञात बंदूकधारियों ने ओरंगी कस्बे में इस वारदात को अंजाम दिया है। यह हमला उस वक़्त हुआ, जब स्वास्थ्यकर्मी गरीबों की बस्ती में घर घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिला रहे थे।

रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और हमले के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो भाग गए। इस महीने की शुरुआत में भी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलियो के विरोध में तालिबान?

इसके पहले तालिबान और दूसरे चरमपंथी गुटों ने पोलियो टीकाकरण के काम में लगे कार्यकर्ताओं पर हमले किए थे।

उनका आरोप है कि टीकाकरण की आड़ में जासूसी की जाती है। उनका ये भी कहना है कि टीकाकरण से प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

बीते साल पाकिस्तान में पोलियो के तीन सौ से ज़्यादा नए मामले सामने आए था। पिछले 16 साल में पोलियो के नए मामलों के सामने आने का यह रिकार्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें