फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की 'संपत्ति गैरकानूनी'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के कार्यालयों के लिए खरीदी गई जमीन को अवैध करार देने के मामले पर पाकिस्तान ने पीआईए से कहा है कि वह कानूनी रास्ता अपनाए।
विज्ञापन


पीआईए के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय अधिकारियों को नई दिल्ली में पीआईए के कार्यालय को अपनी संपत्ति से संबंधित मिलने वाले नोटिस के बारे में आगाह कर दिया गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ दिल्ली में तैनात पीआईए के कर्मचारियों के वीजा के विस्तार का मामला उठाया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में उम्मीद जाहिर की है कि यह समस्या जल्द हल कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पीआईए को नोटिस, अब क्या होगा?

समाचार पत्र 'द हिंदू' के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने पीआईए को नोटिस दिया है जिसमें पीआईए के कार्यालय के लिए खरीदी गई संपत्ति को 'अवैध' करार दिया है। निदेशालय के अनुसार पीआईए ने यह जगह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हासिल नहीं की है।

हालांकि 'द हिंदू' से बात करते हुए पीआईए के उत्तरी भारत में संचालन प्रबंधक सईद अहमद खान ने कहा कि 2005 में दिल्ली में कनॉट प्लेस में कार्यालय के लिए जगह ली गई थी।

उनका कहना था कि इसी जगह से पीआईए लगभग एक दशक से काम कर रहा है। 'यह बात समझ से परे है कि भारत अब यह क़दम क्यों उठा रहा है। हम कार्यालय के बिना कैसे संचालन जारी रखेंगे'।

अखबार के मुताबिक यह मामला पिछले दो महीने से चल रहा है लेकिन समाधान नहीं हो सका है।

नोटिस के जवाब में पीआईए ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को संपत्ति की खरीद की सूचना 20 जून 2005 को 'आई पी आई फार्म' के माध्यम से दे दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें